


चंपावत 28 अगस्त 2026, सूवि।
चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को आयोजित ऐतिहासिक बग्वाल मेले में प्रतिभाग हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकाप्टर से देवीधुरा पंहुचें, हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह केड़ा, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मा. मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
हेलीपैड पर पारम्परिक लोकनृत्य छोलिया से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया, इस दौरान पुलिस बल द्वारा . मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द सिंह सामंत, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्त्ता श्री सतीश चन्द्र पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हेलीपैड पर . मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
ADVERTISEMENTS