

चम्पावत, 28 अगस्त ।
देवीधुरा के ऐतिहासिक एवं पौराणिक बग्वाल मेले में मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली सम्मान प्राप्त समाजसेवी एवं लेखिका सुश्री रीता गहतोड़ी द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि देश की शौर्य गाथा और वीर जवानों के अदम्य साहस को काव्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का यह सराहनीय प्रयास है।
मा.मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से सुश्री रीता गहतोड़ी ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को शब्दों में अभिव्यक्त किया है। ऐसी रचनाएं समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पण और वीर जवानों के योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।