कोटाबाग: डौनपरेवा, [नैनीताल]अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट ने दिए सड़क सुधारीकरण के निर्देश!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ लाइव

खबर शेयर करें -

कोटाबाग (डौनपरेवा) 23 अगस्त |

अमर शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी दीवान सिंह बिष्ट जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज राजकीय इंटर कॉलेज, डौनपरेवा , कोटाबाग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नैनीताल ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दिनेश आर्य सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे सहित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शहीद दीवान सिंह बिष्ट जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन किया गया तथा स्वतंत्रता सेनानी परिवार के आश्रितों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि 23 अगस्त का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। चारों तरफ जंगल है, उस समय इतने मकान भी नहीं होते थे, अंग्रेज यहाँ तक आए। 23 अगस्त 1945 को देश के खातिर फिरंगियों के अत्याचार को देखते हुए शहीद दीवान सिंह जी ने अपना बलिदान दिया। भारत माता की जय कहने पर जेल हो जाती थी, कोड़े लगते थे। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी निहत्थे होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं खोई। ऐसे वीर शहीद हमारे आइकॉन और प्रेरणास्रोत हैं, जिन्हें हम कभी भुला नहीं सकते।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों राजस्व, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पूर्ति, स्वास्थ्य आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर क्षेत्रीय जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में क्षेत्र की जनता द्वारा समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया, क्षेत्रीय जनता द्वारा रामनगर से डौनपरेवा और बेतालघाट तक सड़क की खराब स्थिति की शिकायत की गई। सांसद ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोनिवि के अधिकारियों से जानकारी ली। अधिशासी अभियंता, लोनिवि रामनगर द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त सड़क के सुधारीकरण हेतु 95 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। सांसद ने निर्देश दिए कि जब तक धनराशि प्राप्त नहीं होती, तब तक विभागीय बजट से ही सड़क का सुधारीकरण एवं गड्ढामुक्त करने का कार्य किया जाए और शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जाए।

शिविर में विभिन्न गांवों की लिंक सड़कों एवं बरसात से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत की मांग रखी गई। इस संबंध में ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायतीराज विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।

शिविर में पेंशन न आने की समस्या क्षेत्रवासियों द्वारा रखी उन्होंने आधार बैंक से लिंक न होने के कारण खातों में पेंशन न आने की समस्या रखी गई। सांसद ने समाज कल्याण, कृषि वो विकास विभाग को तत्काल कैम्प लगाकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।इस दौरान विभिन्न लोगों द्वारा अधिक विद्युत बिल आने की भी शिकायत की इस संबंध में विद्युत विभाग को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान सेठी बेलगांव में कोसी नदी से हो रहे भू कटाव की भी समस्या रखी जिस पर सिंचाई विभाग को निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद द्वारा विद्यालय के कंप्यूटर हेतु सांसद निधि से 2 लाख रुपये की तथा विधायक नैनीताल सरिता आर्या द्वारा भी विधायक निधि से 2लाख रुपये देने की घोषणा की गई।

इस दौरान विधायक नैनीताल सरिता आर्या, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, सदस्य जिला पंचायत हेम चन्द्र नैनीवाल, ग्राम प्रधान डौनपरेवा दयाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे,उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान विभागों के अधिकारी, एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad