बागेश्वर:एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर की प्रगति तथा दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की स्थिति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गया है, तो इसकी जानकारी संबंधित एईआरओ के संज्ञान में लाएं।

जिलाधिकारी ने बीएलए को भी प्रतिदिन सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए, ताकि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वासपूर्ण वातावरण में संपादित हो।

अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 31 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में जारी 42,426 नोटिसों के सापेक्ष 29,384 नोटिसों पर सुनवाई पूर्ण कर ली गई है। शेष नोटिसों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुनवाई की कार्रवाई जारी है।

इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी, सहायक निर्वाचन अधिकारी धनी राम टमटा, कांग्रेस पार्टी से नरेंद्र सिंह कोरंगा, भाजपा से मदन राम आगरी, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad