
देहरादून : एमयूवाई चौपाल 2026 के अंतर्गत मुख्य सेवक सदन, में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा भीमताल विकासखंड के ग्राम ज्योलीकोट की श्रीमती गीता नेगी को ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–REAP) के सहयोग से कैंडल निर्माण इकाई की स्थापना एवं सफल संचालन हेतु सम्मानित किया गया।
यह सम्मान ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने, आर्थिक आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने तथा सतत आजीविका के अवसर सृजित करने की दिशा में उनके उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना है। श्रीमती गीता नेगी की यह उपलब्धि उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
ADVERTISEMENTS

