चंपावत:स्वीप अभियान: निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से मतदाताओं की शंकाओं का समाधान, चंपावत में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान..!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

स्वीप चंपावत प्लान: युवा छात्र बने ‘इलेक्टोरल लिटरेसी मैसेंजर’, मतदाताओं को कर रहे जागरूक ”…

चंपावत :भारत निर्वाचन आयोग तथा जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती के मार्गदर्शन में स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान आम मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के मन में उत्पन्न शंकाओं का त्वरित समाधान करना तथा मतदाता सूची से जुड़ी सामान्य विसंगतियों के प्रति जागरूक करना है। इस दिशा में जनपद में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों (ELC) के जरिए आम नागरिकों तक प्रमाणिक और सटीक जानकारी पहुंचाई जा रही है।

जनपद के स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी जीवन कलौनी ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन साक्षरता क्लबों से जुड़े छात्र-छात्राएं ‘इलेक्टोरल लिटरेसी मैसेंजर्स’ के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ये मैसेंजर्स भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सरल और सहज भाषा में मतदाताओं के सामान्य प्रश्नों, भ्रमों और प्रक्रिया से संबंधित जिज्ञासाओं का सही समाधान उन तक पहुंचा रहे हैं। जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्रों—54 लोहाघाट एवं 55 चंपावत में स्थित सभी निर्वाचन साक्षरता क्लब अपने-अपने क्षेत्रों में इस जागरूकता अभियान को पूरी निष्ठा के साथ संचालित कर रहे हैं।
यदि आप अपनी मतदाता पंजीयन स्थिति की जांच करना चाहते हैं, ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं या फिर मतदाता सूची व चुनाव प्रक्रियाओं से जुड़ी आधिकारिक एवं प्रमाणिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो भारत निर्वाचन आयोग के ECI net app पर जा सकते हैं।

इस दौरान शिक्षक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad