ब्रेकिंग दिनेशपुर: [रुद्रपुर]एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख, 57 ग्राम स्मैक सहित नशे का सौदागर गिरफ्तार#✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

दिनेशपुर : उधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में एसपी सिटी एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम बुकसौरा में स्मैक बेच रहे एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 57 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस द्वारा अभियुक्त छिन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, निवासी ग्राम बुकसौरा, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बरामद स्मैक के संबंध में एक अन्य व्यक्ति के नाम का खुलासा किया गया है। साथ ही अभियुक्त द्वारा दिनेशपुर क्षेत्र में उससे मादक पदार्थ खरीदने वाले तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 अर्जुन सिंह, चौकी प्रभारी जयनगर
  2. अ0उ0नि0 सुरेंद्र सिंह बोरा
  3. का0 महेंद्र
  4. म0का0 पूजा
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad