



रुद्रपुर :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशों पर जिले भर में अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ताबड़तोड़ दबिश देकर कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में विभिन्न थानों की टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 11 गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
थाना दिनेशपुर 06 वारंटी गिरफ्तार
कार्रवाई: रात्रि में पुलिस टीमों द्वारा ताबड़तोड़ दबिश देकर 6 वारंटियों को दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- विश्वजीत विश्वास पुत्र स्व0 हरिकिशन विश्वास (निवासी: ग्राम गंगानगर, अमृतनगर नं0-02, दिनेशपुर)
2- पुलीन सरकार पुत्र काशीनाथ सरकार (निवासी: ग्राम खानपुर नं0-01, दिनेशपुर)
3- सुभाष बाला पुत्र सुबल बाला (निवासी: ग्राम खानपुर नं0-01, दिनेशपुर)
4- हृदयेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 परशुराम सिंह (निवासी: ग्राम जयनगर नं0-04, दिनेशपुर)
5- विशाल शील पुत्र हरेन्द्र शील (निवासी: वार्ड नं0-7, दिनेशपुर)
6- आरती पत्नी मदन सिंह (निवासी: वार्ड नं0-2, मोतीपुर, दिनेशपुर)
कोतवाली रुद्रपुर (04 वारंटी गिरफ्तार)
कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में कुल 4 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- प्रेम शंकर पुत्र हरिओम (निवासी: रम्पुरा, रुद्रपुर)
2- अमन कोली पुत्र भगवानदास (निवासी: रम्पुरा, रुद्रपुर)
3- गुरविन्दर सिंह उर्फ गोलू पुत्र बलविंदर सिंह (निवासी: वार्ड नं0 25, प्रीत विहार, फाजलपुर महरोला, रुद्रपुर)
4- ओमप्रकाश उर्फ कल्लू पुत्र झुंडेराम (निवासी: गुरुद्वारा रोड, वार्ड नं0 22, रम्पुरा, रुद्रपुर)
खटीमा – चौकी सत्रहमील मझौला (01 वारंटी गिरफ्तार)
विगत 5 वर्षों से फरार चल रहे 40 वर्षीय शातिर वारंटी सुरजीत सिंह को मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम चन्देली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपना मूल घर छोड़कर ग्राम चन्देली में छुपकर रह रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- सुरजीत सिंह पुत्र राम सिंह (उम्र: 40 वर्ष, निवासी: ग्राम उमरुकला बिगराबाग, खटीमा)
सभी गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।