रुद्रप्रयाग:श्रमिक किट का वितरण पात्र परिवारों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना अति आवश्यक: विधायक आशा नौटियाल. मानेंद्र कुमार की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग _विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के न्याय पंचायत क्षेत्र सतेराखाल में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत (श्रम विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा) पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य किट, मुख्यमंत्री पोषण किट, तथा मुख्यमंत्री शिक्षण किट का वितरण किया गया।

सतेराखाल में किट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि श्रम विभाग के द्वारा विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। जिसमें सबसे पहले मनरेगा की जगह विकसित भारत जी राम जी योजना बनाई गई है। इसमें रोजगार दिवसों को 100 दिन से बढ़कर 125 दिन किया गया है। प्रदेश सरकार के द्वारा सभी जनपदों में इन श्रमिक किटों वितरण किया जा रहा है। हमारे जनपद में पहली बार इन श्रमिक किटों का वितरण किया जा रहा है। यहां पर भी सभी लोगों को जिनके नाम पर भी श्रमिक कार्ड बने हैं। नवीनीकरण हो रखा है। उनको श्रमिक किटों का वितरण किया गया। जिसके लिए मैं धामी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त करती हूं।

केदारनाथ विधायक ने बताया। कि मैने पहले भी जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग व प्रवर्तन अधिकारी रुद्रप्रयाग को पत्र लिखकर अन्य सीएससी सेंट्रो में भी ये श्रमिक कार्ड बनने के लिए कहा गया है। ताकि आम नागरिक को श्रम विभाग रुद्रप्रयाग में धक्का मुक्की का सामना न करना पड़ेऔर साथ ही साथ ये भी कहा गया है। तल्लानागपुर क्षेत्र चोपता या सतेराखाल में भी किसी भी सीएससी सेंटर को श्रमिक कार्ड बनाने की अनुमति दी जाए।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी रुद्रप्रयाग अनिल पुरोहित ने श्रम विभाग की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया। कि श्रमिक कार्ड धारक को बेटियों की शादी के लिए 51000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। बच्चों की शिक्षा के लिए डीबीटी के माध्यम से सरकार के द्वारा सीधे लाभार्थी के खाते में सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने श्रम विभाग की जानकारी देते हुए बताया। कि अब जनपद रुद्रप्रयाग में भी श्रम विभाग के द्वारा एक एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है जिसमें श्रमिक कार्ड धारक और परिवार सदस्यों की 40 प्रकार की शारीरिक जांचे और इलाज निःशुल्क किया जाएगा। वर्तमान में शिक्षा से संबंधित सामग्री, पोषण, स्वास्थ्य किट का वितरण किया जा रहा है।
सतेराखाल जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारे क्षेत्र में 300, श्रमिक कार्ड धारकों को इन किटों का शांति पूर्वक वितरण किया गया। जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्रम विभाग का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। वहीं तमिड के प्रधान प्रतिनिधि सचेंद्र रावत ने श्रमिक कार्ड से संबंधित समस्याओं के लिए केदारनाथ विधायक और श्रम प्रवर्तन अधिकारी रुद्रप्रयाग को अवगत कराया। कि आम जनपद वासीयों को श्रम विभाग रुद्रप्रयाग में भीड़ का सामना न करना पड़े। श्रम कार्ड बनाने में आसानी हो सके। इन समस्याओं का निराकरण किया जाए।

इस शुभ अवसर पर समाज सेवी विनोद डिमरी, भाजपा मण्डल चोपता अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, अनूप बहुगुणा, रमेश नौटियाल, धूम सिंह फर्स्वाण,मानेंद्र कुमार, दिनेश सेमवाल, लक्ष्मण बिष्ट, पुष्कर सिंह रावत, पवन सिंह रावत, जितेंद्र बर्तवाल, गौरव सुप्रियाल, आदि सभी जनप्रतिनिधि गण, मातृ शक्तियां, क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad