काठगोदाम:एस.एस.पी. नैनीताल के निर्देश पर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर मुकदमा, ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटी गिरफ्तार# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

काठगोदाम :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डाॅ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

1- शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर कार्रवाई

काठगोदाम पुलिस टीम उ0नि0 दिलीप कुमार, कानि0 करतार सिंह एवं कानि0 मनीष कुमार द्वारा कल्सिया पुल के निकट चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP25EQ3223 के चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

चालक की *पहचान दिनेश कुमार- पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, निवासी सुदियाबा, हाफिजगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। चालक के *विरुद्ध मु0क्र0सं0-2949/26, धारा 185 एमवी एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

2- ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटी गिरफ्तार

जनपद में वांछित, फरार एवं पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत काठगोदाम पुलिस टीम उ0नि0 दिलीप कुमार, कानि0 योगेश कुमार एवं कानि0 कारज सिंह द्वारा वारंटी की गिरफ्तारी हेतु उसके मस्कन पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान रियासत हुसैन पुत्र कियाफत हुसैन, निवासी कल्सिया पुल, काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी NBW फौ0वा0 सं0-120/22, धारा 379/511 भादवि से संबंधित था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad