
हल्द्वानी: चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बच गए महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता के कारण बड़ी दुर्घटना होते -होते बच गई| जानकारी के मुताबिक व्यस्तम रामपुर रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिंधी चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप के सामने चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार महिला और चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और गाड़ी रोककर बाहर कूद गए, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया।रामपुर रोड से बाजार की ओर आ रही कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति भांपते ही चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया |
ADVERTISEMENTS