भरतपुर: कमलुवागांजा, (हल्द्वानी) भरतपुर परिवार महासंघ ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया, देश भक्ति के गीतों से क्षेत्रवासी झूम उठे!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भरतपुर: कमलुवागांजा, (हल्द्वानी) भरतपुर परिवार महासंघ ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया, देश भक्ति के गीतों से क्षेत्रवासी झूम उठे! आज, मा• उच्च न्यायालय के अधिवक्ता गिरीश चन्द्र भट्ट, ग्राम प्रधान हरेंद्र बिष्ट {भीम] ने ध्वजारोहण किया ., इस अवसर पर भरतपुर परिवार महासंघ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चन्द्र भट्ट ने ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया साथ ही राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान परिसर ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘जय हिन्द’, ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा।…..

वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चन्द्र भट्ट ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद सहित देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का त्याग एवं बलिदान हम सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने संबोधन में भारत की विकास यात्रा विश्व के अनेक विकसित देशों से अलग और अपनी विशिष्ट सभ्यता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि अनेक देशों ने उपनिवेशवाद, संसाधनों के दोहन और भेदभाव के दौर से गुजरकर विकास किया, जबकि भारत ने स्वतंत्रता के बाद लोकतंत्र, समानता और विविधता को साथ लेकर विकास की नई गाथा लिखी है। आजादी के 80 वर्षों में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। धर्म, भाषा, जाति और संस्कृति की विविधताओं के बावजूद भारत एक, अखंड और निरंतर प्रगतिशील राष्ट्र है।..

ग्राम प्रधान हरेंद्र बिष्ट {भीम] ने कहा कि भारत की हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता में गणित, विज्ञान, भूगोल, आयुर्वेद, योग तथा प्राचीन गणतांत्रिक परंपराओं का समृद्ध ज्ञान रहा है। आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसे साकार करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रत्येक नागरिक को संकल्पबद्ध होकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए।इसके साथ ही ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ के संकल्प के अनुरूप सभी ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्साह और …

उमंग का संचार किया।“जमीं पर घर बनाया है मगर जन्नत में रहते हैं,
ये हमारी खुशनसीबी है कि हम भारत में रहते हैं।” । इससे पूर्व मतृशक्ति ने देश भक्ति के गयन से गूंज उठा l तत्पश्चात मिष्ठान किया गया|कार्यक्रम में भरतपुर परिवार महासंघ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चन्द्र भट्ट ,ग्राम प्रधान हरेंद्र बिष्ट {भीम] , श्रीमती सरिता गुलाटी. श्रीमती मंजू तिवारी. इंदर लाल वर्मा, दीपचंद, नंदनसिंह रावत, कुंवर सिंह धामी, प्रेम रावत, केदार शर्मा, श्रीमती शीला रावत, नीरजजोशी, भोपाल सिंह रौतला, गौरव जोशी, महेश पालीवाल, सतीश बवाडी, श्रीमती कमला नेगी, सहित मातृशक्ति एवं क्षेत्रीय नगरिक उपस्थिति थे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad