कोटाबाग: [नैनीताल]राष्ट्रीय NRLM टीम द्वारा कोटाबाग के CLF का मूल्यांकन तथा CLF द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

कोटाबाग: आज जागृति महिला स्वायत्त सहकारिता फेडरेशन कालाढूंगी बंदोबस्ती में क्लस्टर का मूल्यांकन नेशनल रिसोर्स पर्सन, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर, सहायक परियोजना निदेशक ,वाई. पी. स्टेट द्वारा किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा आजीविका हेतु किए जा रहे कार्यों, ऑडिट, मॉडल क्लस्टर अंतर्गत किए जा रहे क्लस्टर के कार्यों की दस्तावेजों आजीविका गतिविधियों,बजट, FNHW पोषण तथा लखपति दीदी की समीक्षा की गई।
स्वयं सहायता समूह के federation का मार्गदर्शन किया गया। क्लस्टर federation के विजन पर चर्चा की गई। महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विधिक बिंदुओं पर चर्चा की गई।
तदोपरांत सहायक परियोजना निदेशक द्वारा हर घर तिरंगा अभियान 2026 कार्यक्रमों पर चर्चा की गई, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगे बनाए जा रहे हैं, महिलाओं को अधिक से अधिक तिरंगे बनाने व विक्रय करने हेतु प्रेरित किया गया जिससे कि ..

महिलाओं की आजीविका में सुधार हो, तदोपरांत सहायक परियोजना निदेशक के मार्गदर्शन में हर-घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा महिलाओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।
कार्यक्रम में ABDO कोटाबाग, DTE usrlm ,BMM कोटाबाग, Area coordinator , जागृति CLF की महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad