भीमताल:मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले व्यक्तियों की स्मृति एवं सम्मान में बैठक की!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भीमताल, 13 अगस्त||

 मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में गुरुवार को विकासखण्ड सभागार, भीमताल में भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले व्यक्तियों की स्मृति एवं सम्मान में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन हेतु बैठक आयोजित की*।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले व्यक्तियों की स्मृति एवं सम्मान में 14 अगस्त, को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने समस्त राजकीय एवं निजी उच्च शिक्षण संस्थानों/महाविद्यालयों को निर्देश दिये कि अपने-अपने संस्थानों में कार्यक्रम का गरिमापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से आयोजन सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यार्थियों, प्रशिक्षार्थियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत विभीषिका प्रदर्शनी का आयोजन एवं विद्यार्थियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उसका अवलोकन, विभाजन के दौरान दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में दो मिनट का मौन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जायें।

उन्होंने विद्यालयों में भाषण, निबंध, वाद-विवाद, परिचर्चा एवं क्विज प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा विद्यार्थियों को MyGOV पोर्टल पर 15 सितंबर 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों का प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा विभाजन से प्रभावित परिवारों एवं उनके परिजनों के अनुभव एवं सुझाव साझा करने के लिए उपयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन भारत विभाजन की त्रासदी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले व्यक्तियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जाए।

 भीमताल :मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में गुरुवार को विकासखण्ड सभागार, भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले व्यक्तियों की स्मृति एवं सम्मान में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन हेतु बैठक आयोजित की*।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले व्यक्तियों की स्मृति एवं सम्मान में 14 अगस्त, को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने समस्त राजकीय एवं निजी उच्च शिक्षण संस्थानों/महाविद्यालयों को निर्देश दिये कि अपने-अपने संस्थानों में कार्यक्रम का गरिमापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से आयोजन सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यार्थियों, प्रशिक्षार्थियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत विभीषिका प्रदर्शनी का आयोजन एवं विद्यार्थियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उसका अवलोकन, विभाजन के दौरान दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में दो मिनट का मौन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जायें।

उन्होंने विद्यालयों में भाषण, निबंध, वाद-विवाद, परिचर्चा एवं क्विज प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा विद्यार्थियों को MyGOV पोर्टल पर 15 सितंबर 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों का प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा विभाजन से प्रभावित परिवारों एवं उनके परिजनों के अनुभव एवं सुझाव साझा करने के लिए उपयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा।…..

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन भारत विभाजन की त्रासदी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले व्यक्तियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad