चंपावत:2026 के पर्वतारोहण अभियानों हेतु उत्तराखंड के युवाओं से आवेदन आमंत्रित..! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत :जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्रीमती लता बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य के युवाओं में पर्वतारोहण के क्षेत्र में दक्षता विकसित करने, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा वर्ष 2026 के माह सितंबर-अक्टूबर में पर्वतारोहण अभियानों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन अभियानों के तहत कुल 33 पर्वतारोहियों का चयन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक दल में 11 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें 6,316 मीटर ऊंचे माउंट भागीरथी-II तथा 6,349 मीटर ऊंचे माउंट पंचाचुली-I के लिए केवल पुरुषों हेतु पर्वतारोहण अभियान आयोजित किए जाएंगे, जबकि 6,252 मीटर ऊंचे माउंट स्वर्गारोहिणी-I के लिए केवल महिलाओं (ऑल वुमेन) हेतु अभियान प्रस्तावित है।

अभियान में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए बेसिक पर्वतारोहण प्रशिक्षण (BMC) तथा एडवांस पर्वतारोहण प्रशिक्षण (AMC) में ‘A’ ग्रेड होना अनिवार्य है।
आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा पूर्व में आयोजित अभियानों में भाग न लिया हो। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों के साथ कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

आवेदनों का चयन “प्रथम आवत-प्रथम पावत” के आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए अंतिम तिथि 03 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad