
हल्द्वानी, 06 अगस्त ।
मंत्री पंचायती राज, आपदा प्रबन्ध एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन एवं जनगणना उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक 07 अगस्त (शुक्रवार) को जनपद भम्रण पर आ रहे है*।
जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय ने बताया कि मंत्री कौशिक गुरुवार सायं 6:45 बजे सर्किट हाउस हल्द्वानी पंहुचेंगे जहॉं रात्रि विश्राम कर शुक्रवार को प्रातः 09ः15 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से प्रस्थान कर विकास भवन भीमताल पहुॅचेंगे। इसके उपरान्त पूर्वाह्न 10ः00 बजे से विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डिजास्टर रिस्क रिडक्शन) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ कर प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरान्त माननीय मंत्री अपराह्न में विकास भवन भीमताल से प्रस्थान कर कैचीधाम मन्दिर भवाली पहुॅचेगे, जहॉ से कार द्वारा अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
ADVERTISEMENTS