

रानीखेत। आज रानीखेत में युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री अवनीश महल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे को सफल बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में युवा कांग्रेस की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य अतिथि अवनीश महल ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है और आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार के अंतर्गत नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई। अजय रावत को ताड़ीखेत ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष, कार्तिक रावत को चिलियानौला नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष तथा उज़ैब हुसैन (रानीखेत) को युवा विधानसभा उपाध्यक्ष , स्वास्तिक खुल्बे जिला महासचिव, गिरीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष (द्वाराहाट)
मनोज कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, (चौखुटिया), ईश्वर ब्लॉक अध्यक्ष, (द्वाराहाट) नियुक्त किया गया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने की शुभकामनाएँ दी गईं।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन युवा विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत ने किया।
बैठक में युवा ज़िला उपाध्यक्ष अंकित रावत, ज़िला महासचिव अरसालन शेख़, रुद्र माहरा, दीपक सोंटियाल, पंकज किरौला, भावेश पंत, भरत, अभिनव मेहरा आदि उपस्थित रहे।