चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति, जिलाधिकारी ने बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चम्पावत, 04 अगस्त |

हर पात्र मतदाता का नाम सही और त्रुटिरहित दर्ज हो, समयबद्ध पूर्ण हो सभी निर्वाचन सम्बंधी कार्य : जिलाधिकारी

पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुगम निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र-55, चम्पावत के बूथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कुलेठी में संचालित दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनवाई प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की प्रगति, अभिलेखों के रख रखाव तथा सुनवाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज करना है, जिससे कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि एसआईआर में जिन मतदाताओं के नाम अभी तक मैप नहीं हो पाए हैं अथवा जिनके विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति है, उनके निराकरण के लिए जनपद के सभी सुनवाई केंद्रों पर नियमित रूप से सुनवाई की जा रही है। बीएलओ, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर आवश्यक अभिलेख प्राप्त कर रहे हैं तथा मतदाताओं के विवरण का सत्यापन एवं मैपिंग की प्रक्रिया तेजी से पूर्ण कर रहे हैं। किसी भी त्रुटि की स्थिति में उसका तत्काल सुधार किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पात्र मतदाताओं की शत-प्रतिशत मैपिंग निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाए तथा निर्वाचक नामावली को पूरी तरह अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जाए। उन्होंने सुनवाई केंद्रों पर पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र मतदाता को सरल, सुगम एवं पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से अपनी समस्या के समाधान का अवसर मिले।

जिलाधिकारी ने जनपद के मतदाताओं से अपील की कि जिनके नाम अभी तक मैप नहीं हो पाए हैं अथवा जिनके विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित सुनवाई केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराएं, ताकि उनका नाम एवं विवरण समयबद्ध रूप से अद्यतन किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, उपजिलाधिकारी एवं ईआरओ श्री बी.सी. पंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह अधिकारी, डीएलएमटी श्री नारायण सिंह, एईआरओ/तहसीलदार श्री बृजमोहन आर्या सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad