
परिवहन विभाग रुद्रपुर द्वारा दिनांक 01 अगस्त से निजी वाहनों की नई सीरीज यू के 06 बी एस खोल दी गई थी। शनिवार से ही वाहन स्वामी अपने पसंदीदा नंबरों के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग में अभी पहले बुक कराओ, पहले पाओ के आधार पर नंबर बुकिंग हो रही है। 1 अगस्त से अभी तक 282 नंबर बुक किये जा चुके हैं जिससे विभाग को 9 लाख 58 हजार की आय हो चुकी है।
इसके अतिरिक्त 38 फैंसी नंबर जैसे 0001 से 0009, 1111, 2222 आदि, जिनके लिए बोली लगाने की प्रक्रिया निर्धारित है भी दिनांक 01 अगस्त से खुल चुके हैं। इच्छुक वाहन स्वामी निर्धारित धनराशि का ड्राफ्ट कार्यालय में जमा कर बोली में प्रतिभाग कर सकते हैं।
ADVERTISEMENTS