चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी सौगात: तामली-रूपालीगाड-सीम मोटर मार्ग निर्माण हेतु ₹79.44 लाख की स्वीकृति, प्रथम किस्त के रूप में ₹47.66 लाख जारी..!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चम्पावत 04 अगस्त, ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात: तामली-रूपालीगाड-सीम मोटर मार्ग निर्माण हेतु ₹79.44 लाख की स्वीकृति, प्रथम किस्त के रूप में ₹47.66 लाख जारी किया है|

सीमांत चम्पावत में सुदृढ़ होगी रोड कनेक्टिविटी: तामली – रूपालीगाड- सीम मार्ग के लिए ₹79.44 लाख की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढाँचे के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के अंतर्गत तामली से रूपालीगाड होते हुए सीम तक नए मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹79.44 लाख की कुल लागत की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹47.66 लाख की धनराशि जारी की गई है।

इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नया आयाम प्राप्त होगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मोटर मार्ग निर्माण से दूरस्थ ग्रामीण अंचलों का सीधा जुड़ाव मुख्यधारा से हो सकेगा। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के मानकों का पालन करते हुए समयबद्ध सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय नागरिकों को जल्द से जल्द इस सड़क मार्ग का लाभ मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad