

रानीखेत
:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार से चिलियानौला नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत बूथ संख्या 71 के मतदाताओं हेतु नोटिसों पर सुनवाई का कार्य प्रारंभ हो गया। संबंधित बूथ के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एईआरओ राजेश बुधानी के निर्देशन में सुनवाई की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जा रही है। इस कार्य में राजस्व उपनिरीक्षक एवं सुपरवाइजर कुबेर सिंह मेहरा, बीएलओ नीमा आर्या तथा सहायक नीमा बिरोड़िया सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
बूथ में कुल 133 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से 29 जुलाई 2026 तक 60 नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। शेष नोटिसों पर भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन विभाग ने संबंधित मतदाताओं से प्राप्त नोटिसों पर अंकित निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है, जिससे पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण किया जा सके।