उत्तराखंड विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, कांग्रेस का अभूतपूर्व हंगामा, वेल में लहराए काले कपड़े! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर काले कपड़े लहराकर और पहनकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया , विपक्ष द्वारा भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर भारी हंगामा किया गया, जिसके कारण विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित भी करना पड़ा,


उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान एक बार फिर सदन में हंगामा देखने को मिला,
काले कपड़े लहराकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया, विपक्ष भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है। कांग्रेस के विरोध के चलते सदन में माहौल गरमा गया,
विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं के गैरसैंण में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया…

गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बुधवार को अनुपुूरक बजट समेत 10 विधेयकों पर सदन की मुहर लगेेगी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान किया जाएगा।

वहीं विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस विधायकों ने धरना दिया। गैरसैंण का यह सत्र मौजूदा विधानसभा का अंतिम सत्र है। ऐसे में विधायकों ने सामूहिक फोटोशूट कराया। हालांकि कांग्रेसी विधायकों ने इससे दूरी बनाएं रखी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad