चंपावत:मुख्यमंत्री का गुरु पूर्णिमा शुभकामना संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर के महराज जी को किया गया भेंट..!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए दिया आशीर्वाद

लोक-कल्याण, आध्यात्मिक मूल्यों एवं जनसेवा के संकल्प को मिलेगी नई ऊर्जा

चंपावत :गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का शुभकामना संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर के मठाधीश परम पूज्य स्वामी धर्मराजानन्द पुरी जी महाराज को शिष्टाचार भेंट कर प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री का संदेश उन्हें ससम्मान भेंट किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्वामी धर्मराजानन्द पुरी जी महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर में होने वाली अनवरत लोक-कल्याण की प्रार्थनाएँ एवं आध्यात्मिक चेतना पूरे प्रदेश को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की सेवा का दायित्व ईश्वर की कृपा एवं संत-महात्माओं के आशीर्वाद से ही पूर्ण निष्ठा और धर्म के मार्ग पर निभाने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने समाज में नैतिक मूल्यों, शांति एवं समरसता की स्थापना में संत समाज की भूमिका को अनुकरणीय बताते हुए स्वामी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सानिध्य की कामना की।

इस अवसर पर स्वामी धर्मराजानन्द पुरी जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने भगवान मानेश्वर महादेव से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता प्राप्त हो तथा उन पर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहे। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की भी मंगलकामना की।

मा. विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों एवं संत-महात्माओं को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुभकामना संदेश प्रेषित किया जाना भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने इस आत्मीय पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार एवं मा. विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी ने मानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान मानेश्वर महादेव से जनपद चम्पावत एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्ध जीवन एवं लोककल्याण की भावना के साथ राज्य की निरंतर उन्नति के लिए भी प्रार्थना की।

इस दौरान गुरु-शिष्य परंपरा, आध्यात्मिक मूल्यों तथा लोक-कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad