बागेश्वर:गुरु पूर्णिमा पर संतों को मुख्यमंत्री की ओर से जैविक उत्पादों की सूक्ष्म किट भेंट! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से देवभूमि उत्तराखंड के संतों को जैविक उत्पादों की सूक्ष्म किट भेंट किए जाने के क्रम में जनपद बागेश्वर में भी साधु-संतों को जैविक उत्पादों की सूक्ष्म किट एवं शुभकामना पत्र भेंट किए गए।

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बागनाथ मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर तथा कालिका मंदिर पहुंचकर साधु-संतों से भेंट की और मुख्यमंत्री की ओर से भेजी गई जैविक उत्पादों की सूक्ष्म किट एवं गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गुरु परंपरा के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ प्रदेश के जैविक उत्पादों को बढ़ावा देना तथा प्राकृतिक एवं जैविक कृषि के प्रति जागरूकता का संदेश देना है। उत्तराखंड जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है और इस प्रकार की पहलें स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार में भी सहायक सिद्ध होंगी।

साधु-संतों ने मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई इस आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा, सम्मान एवं लोककल्याण की भावना से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad