
बागेश्वर : उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) कुशल निर्देशन में आगामी दीपावली त्योहार को पूरे जनपद में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए । दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना झिरौली पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान जीवन प्रसाद पुत्र हरी राम के कब्जे से 06 पेटी देशी मसालेदार शराब (कुल 285 पाउच, जूली गोल्ड माल्टा) बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस टीम :>
– थानाध्यक्ष झिरौली उ0नि0 मनोहर चन्द,हे0का0 प्रमोद रावत,हे0का0 नन्दन भाकुनी,हे0का0 उमेश पन्त|
ADVERTISEMENTS

