रुद्रप्रयाग : विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत बोरा में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया, दस शिकायतेंआवेदन पत्रों के साथ आईं, जिसमें कुछ शिकायतों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों के द्वारा निराकरण किया गया!मानेंद्र कुमार की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग : विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत बोरा में मंगलवार को “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के निर्देशों के अनुपालन में बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में दस शिकायतेंआवेदन आईं ,जिसमें कुछ शिकायतों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों के द्वारा निराकरण किया गया।…

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अभियंता जल संस्थान रुद्रप्रयाग संदीप चतुर्वेदी द्वारा की गई, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को उनके गांव में ही सुनकर उनका यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

बैठक मैं अधिकारी संदीप चतुर्वेदी के द्वारा ग्रामीणों से उनके प्रार्थना पत्रों के आधार पर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचे तथा लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

बैठक में ग्रामीणों ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, गौशाला निर्माण, आवास योजना का लाभ, अन्य मामलों से संबंधित मुआवजा, किसान पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, ब सहित विभिन्न जनसमस्याएं उठाईं। ग्रामीणों की ओर से कुल दस शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया। शेष मामलों में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाएगा तथा उनके निस्तारण की नियमित समीक्षा कर शिकायतकर्ताओं को भी प्रगति से अवगत कराया जाएगा।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बोरा प्रियंका देवी , सहायक अधिशासी अभियंता जल संस्थान रुद्रप्रयाग आनंद पवार , ग्राम पंचायत अधिकारी चोपता क्षेत्र राजेश कुमार पशुपालन विभाग दुर्गाधार से विशेश्वरी रावत , स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाधार से एनम रंजना , गोपाल सिंह रावत , सामाजिक कार्यकर्ता मानेंद्र कुमार, गोकुल लाल टम्टा, प्रधान प्रतिनिधि गोडणा, राकेश रावत , प्रहलाद सिंह गुसाई , वीरेंद्र सिंह गुसाई , हरीश सिंह गुसाई , करणवीर सिंह गुसाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad