नैनीताल:
माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड के आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि नैनीताल की मॉल रोड को 01 अगस्त 2026 से पूर्ण रूप से “नो हॉर्निंग ज़ोन (No Honking Zone)” के रूप में प्रभावी किया जाएगा। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दायित्व सौंप दिए गए हैं।
उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक ने बताया कि मॉल रोड क्षेत्र में “नो हॉर्निंग ज़ोन” के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आवश्यक फ्लेक्स, साइन बोर्ड, होर्डिंग एवं अन्य प्रचार सामग्री तैयार कर अनुमोदन के उपरांत प्रमुख स्थानों पर शीघ्र स्थापित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, स्थानीय टीवी चैनलों, केबल नेटवर्क, एलईडी स्क्रीन तथा अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए भी व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को इस व्यवस्था की जानकारी मिल सके।
लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित मानकों के अनुसार मॉल रोड के दोनों ओर उपयुक्त स्थानों पर “नो हॉर्निंग ज़ोन” के संकेतक स्थापित किए जाएँ। वहीं, नगर पालिका परिषद को नगर के प्रवेश द्वारों, सूचना पट्टों, टोल टैक्स रसीदों तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर इस संबंध में सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।…
पुलिस एवं परिवहन विभाग संयुक्त रूप से “नो हॉर्निंग ज़ोन” का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे, एलईडी डिस्प्ले एवं अन्य निगरानी व्यवस्थाएँ स्थापित कर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन द्वारा होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, नाविक संघ एवं अन्य संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर जन-जागरूकता बढ़ाने तथा नियमों के प्रभावी अनुपालन में सहयोग प्राप्त किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील की है कि नैनीताल की शांत एवं स्वच्छ वातावरण की पहचान बनाए रखने के लिए “नो हॉर्निंग ज़ोन” के नियमों का पालन करें तथा अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें।

नैनीताल :29 जुलाई (बुधवार) को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये…
मौसम विभाग ने जनपद में 29 जुलाई (बुधवार) को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये।*
भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा 29 जुलाई को जनपद में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होनें कहा है कि भूस्खनल क्षेत्रों में मार्ग में मलुवा आने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत गिरे पेडों एवं मलुवा को त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्हांेने लोनिवि के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी एवं गैंग कार्मिको की चौबीसों घंटे तैनाती के निर्देश दिये। उन्होंने कहा अधिकारी मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहेंगे तथा मोबाइल फोन चौबीसों घंटे ऑन रखेेगें तथा तहसील स्तर पर क्यूआर टीमें अलर्ट पर रहेंगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
जिलाधिकारी ने आपदा या आपातकालीन स्थिति में सूचना देने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों
05942-231178 /79/81 मोबाइल नम्बर 8272080884 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।