चोपता:[रुद्रप्रयाग]तल्लानागपुर क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान हेतु विधायक आशा नौटियाल ने की चोपता में की जनसुनवाई व समीक्षा बैठक ,प्राथमिकता के साथ जल्द होगी प्रमुख मांगों पर कार्यवाही- आशा नौटियाल,संबंधित अधिकारियों को एक माह के भीतर प्रमुख विषयों के निराकरण हेतु पत्रावली शासन में भेजने के दिए निर्देश!✍️मानेंद्र कुमार की रपोर्ट

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग —- तल्लानागपुर संघर्ष समिति द्वारा चोपता में आयोजित बैठक में केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में क्षेत्र की प्रमुख माँग पॉलीटेक्निक भवन निर्माण, चोपता में पार्किंग निर्माण व क्षेत्र की पेयजल समस्याओं के निराकरण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से उनका त्वरित एवं चरणबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया तथा संबंधित अधिकारियों को एक माह के भीतर पत्रावली शासन में भेजने के लिए निर्देशित किया। विधायक नौटियाल ने कहा कि प्राथमिकता के साथ सभी मांगों का समाधान किया जाएगा।

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र की प्रमुख विषयों के समाधान व क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा जिन विषयों के लिए शासन स्तर से स्वीकृति आवश्यक है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासन को प्रेषित किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी, तल्लानागपुर संघर्ष समिति अध्यक्ष अमित प्रदाली, व्यापार संघ अध्यक्ष योगंबर कुनियाल,लक्ष्मण बर्तवाल,महामंत्री अरुण चमोली, म०मो० जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी,अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव कुमार, जल संस्थान संजीव चतुर्वेदी,जल निगम रमाकांत गुप्ता,वन क्षेत्राधिकारी शंकर रावत,मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी,त्रिलोचन भट्ट ,प्रधान साधना देवी,यशवंत बुटोला,शालिनी देवी, दुर्गा करासी,देवेंद्र भट्ट,दिनेश सेमवाल, दलेप सजवान,मनबर सिंह, मानेंद्र कुमार व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad