
मुखानी :डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत मुखानी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण तथा सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रात्रि में मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान भाखड़ा पुल जंगल की ओर हनुमान मंदिर के पास से एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी पर FIR No: 108/2026 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त का विवरण:
मलकीत सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी: ग्राम ककराला, थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर
(उम्र: 40 वर्ष)
बरामदगी:-
111 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम)
परिवहन में प्रयुक्त वाहन: पल्सर मोटरसाइकिल संख्या- UA06D 0878
पुलिस टीम:
1. उप निरीक्षक अविनाश मौर्य (चौकी प्रभारी आम्रपाली)
2. का0 कुंदन शाही
3. का0 दीपक कठायत
4. का0 गोपाल घिल्डियाल।