
रानीखेत। उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनाधार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गुसाईं राम (सेवानिवृत्त प्रबंधक, ग्रामीण बैंक) को संगठनात्मक जिला रानीखेत (रानीखेत–सल्ट–द्वाराहाट) के एससी विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नियुक्ति के उपरांत कांग्रेस कार्यालय रानीखेत में गुसाईं राम का कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुसाईं राम का प्रशासनिक अनुभव, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा संगठनात्मक कार्यशैली अनुसूचित जाति विभाग को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में संगठन गांव-गांव और बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुसाईं राम ने एस०सी० विभाग के कांग्रेस नेतृत्व , एस०सी० विभाग प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल व विशेष रूप से कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि करन माहरा के नेतृत्व, मार्गदर्शन और विश्वास से उन्हें संगठन की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए अनुसूचित जाति विभाग को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, त्रिलोक आर्या, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।