


मुखानी: डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।
माननीय न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी (नैनीताल) के आदेशों के अनुपालन में, थाना मुखानी में लंबे समय से लंबित आबकारी अधिनियम से संबंधित 51 मुकदमों के मालों (अवैध शराब आदि) का आज सफलतापूर्वक निस्तारण(विनिष्टीकरण) किया गया।
संपूर्ण कार्रवाई माल निस्तारण कमेटी के विधिक पर्यवेक्षण और उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
माल निस्तारण के इस विधिक कार्य के दौरान मौके पर गठित कमेटी में श्री अमित कुमार सैनी अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी, अभियोजन अधिकारी हल्द्वानी, आबकारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
माल निस्तारण की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी, जिससे थानों के मालखानों में सुरक्षित रखे माल का समय पर निस्तारण हो सके और विधिक प्रक्रियाओं का त्वरित पालन सुनिश्चित किया जा सके।