ब्रेकिंग चंपावत:प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी यूपीसीएल ने किया भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश, अमोड़ी एवं ललुवापानी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्रों, ✅भूमिगत विद्युत लाइन और पूर्णागिरि मार्ग पर स्ट्रीट लाइट सहित विकास कार्यों की हुई समीक्षा!!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ :लाइव(…6 समाप्त)

खबर शेयर करें -

‘प्रबंध निदेशक यूपीसीएल का स्वागत करते’…

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत क्षेत्रों में निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने और विद्युत् के लिए आधारभूत ढाँचा सुदृढ़ किये जाने के दिशा निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी एवं चम्पावत में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भ्रमण के प्रथम चरण में हल्द्वानी में कुमाऊँ क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, क्षेत्र की प्रमुख विद्युत संबंधी आवश्यकताओं, उपभोक्ता सुविधाओं तथा विभिन्न गतिमान परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने चम्पावत का भ्रमण कर विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ जनपद की विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अमोड़ी एवं ललुवापानी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना, ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि धाम तक स्ट्रीट लाइट कार्य, दूरस्थ तोकों के विद्युतीकरण तथा चम्पावत मुख्य बाजार में विद्युत लाइनों को भूमिगत किए जाने जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

भ्रमण के दौरान प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने जिलाधिकारी, चम्पावत के कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी मनीष कुमार से भेंट कर जनपद की विद्युत आवश्यकताओं एवं प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने अमोड़ी एवं ललुवापानी में प्रस्तावित दोनों विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

बैठक के अंत में प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि धाम तक प्रस्तावित स्ट्रीट लाइट कार्य को आगामी 30 अक्टूबर से पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं को विश्वसनीय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना यूपीसीएल की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कर जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

बैठक में दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि चंपावत श्री प्रकाश तिवारी, सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, आनंद अधिकारी एवं श्री चंदन बोहरा ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

विद्युत विभाग की ओर से कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) एस.के. टम्टा, मुख्य अभियंता रुद्रपुर एन.एस. टोलिया, अधीक्षण अभियंता टनकपुर डी.के. जोशी तथा अधिशासी अभियंता चम्पावत विजय सकारिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad