भीमताल:भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा चंदन बिष्ट को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया, आगामी होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक आयोजित होने वाले आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भीमताल :आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल की संगठनात्मक बैठक में जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा चंदन बिष्ट का मंडल की टीम द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात उनकी अध्यक्षता में बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में आगामी होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक आयोजित होने वाले आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई, विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु कार्ययोजना निर्धारित करते हुए जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा चंदन बिष्ट जी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी द्वारा संगठन की कार्यरीति, कार्यपद्धति एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संबंध में सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौतम मटियाली , जिला मंत्री यतिन रौतेला, जिला मंत्री श्रीमती शिप्रा जोशी , जिला सोशल मीडिया प्रभारी देवेश सम्मल, मंडल सह प्रभारी अक्षय बोरा , मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री पारस चंद्र, मंडल महामंत्री प्रिंस खनायत एवं हर्षल कनौजिया , मंडल उपाध्यक्ष दीपक रौतेला एवं शिवांग बिष्ट, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती ललिता बिष्ट, मयंक पांडे , युग चंद्र , सुश्री अनुषिका बोरा , मंडल सोशल मीडिया सह-सहयोगी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा भीमताल के अन्य सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad