
डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, खैरना-गरमपानी क्षेत्र से दोनों बच्चों को सकुशल किया बरामद
नैनीताल :28-नवंबर को ग्राम गंगरकोट निवासी एक व्यक्ति द्वारा डायल-112 पर सूचना दी गई कि उसका पुत्र एवं गांव का एक अन्य बालक स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन स्कूल न जाकर गरमपानी की ओर जा रहे हैं।
सूचना की गंभीरता एवं दोनों नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल अर्पण यदुवंशी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी विनय सिंह के पर्यवेक्षण में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बच्चों की तलाश करने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली विजय कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना श्री सतीश उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा तत्काल क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा खैरना एवं गरमपानी बाजार क्षेत्र में बच्चों की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए गए।
पुलिस टीम की तत्परता एवं कड़ी मशक्कत के बाद दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके पश्चात बच्चों के परिजनों को चौकी खैरना बुलाकर उनकी काउंसलिंग की गई तथा आवश्यक समझाइश देने के उपरांत दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
नैनीताल पुलिस की अपील: अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों एवं स्कूल आने-जाने के संबंध में नियमित जानकारी रखें। बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें।

