रानीखेत:वनाग्नि व आपदा से निपटने के लिए मुस्तैद हुआ भूमि संरक्षण वन प्रभाग, 7 रेंजों में चलाया व्यापक मॉक ड्रिल अभियान,विभाग की त्वरित कार्यप्रणाली और जन-सहभागिता की पहल को मिल रही सराहना,ग्रामीणों और वन कर्मियों ने मिलकर सीखे आधुनिक उपकरणों से आग बुझाने के गुर! संदीप पाठक ब्यूरो चीफ

खबर शेयर करें -

चलाया व्यापक मॉक ड्रिल अभियान..


रानीखेत, ।
पर्वतीय क्षेत्रों की बहुमूल्य वन संपदा और पर्यावरण को वनाग्नि व प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए भूमि संरक्षण वन प्रभाग, रानीखेत पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर त्वरित अमल करते हुए विभाग ने आज प्रभाग की सात प्रमुख रेंजों और संवेदनशील वन पंचायतों में एक साथ व्यापक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन कर अपनी बेहतरीन कार्यक्षमता और दूरदर्शिता का परिचय दिया।
विभाग की इस सक्रिय पहल के तहत गगास रेंज के दडगलिया, ताड़ीखेत रेंज के ऐराड़ी, जलली रेंज के भटकोट, स्याल्दे रेंज के तमाढौन वन पंचायतों सहित गैरसैंण रेंज के काली माटी क्षेत्र तथा चौखुटिया एवं चंतरिया रेंज में एक ही दिन में इस सघन अभ्यास को अंजाम दिया गया। एक साथ इतने बड़े स्तर पर सफल आयोजन को वन विभाग की मजबूत टीमवर्क और कुशल प्रबंधन का उदाहरण माना जा रहा है।
आधुनिक तकनीक और जन-सहभागिता का अनूठा संगम
मॉक ड्रिल के दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने न केवल अपनी त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) क्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि ग्रामीणों को भी फायर ब्लोअर, लीफ रेक और फायर बीटर जैसे आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल व ‘फायर लाइन’ बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विभाग द्वारा स्थानीय समुदाय को साथ जोड़ने की इस रणनीति की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
ग्रामीणों ने की विभाग की पहल की प्रशंसा
कार्यक्रम में मौजूद वन पंचायत सरपंचों और स्थानीय ग्रामीणों ने भूमि संरक्षण वन प्रभाग के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि विभाग द्वारा समय से पूर्व की जा रही ऐसी तैयारियां वनों को बचाने में मील का पत्थर साबित होंगी। इस प्रशिक्षण से ग्रामीणों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब किसी भी आपात स्थिति में विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने को तैयार हैं।
वहीं, वन अधिकारियों ने दोहराया कि प्रभाग वनों की सुरक्षा और स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विभिन्न रेंजों के वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा, वन रक्षक, फायर वाचर्स और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad