बागेश्वर:नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत की प्रेस वार्ता; अवैध नशे, साइबर फ्रॉड व यातायात सुधार को बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

मीडिया को संबोधित करते हुए नवनियुक्त कप्तान

जनपद बागेश्वर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस कार्यालय सभागार, में जनपद के समस्त इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथ अपनी पहली औपचारिक प्रेस वार्ता की गई।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पत्रकार बंधुओं का स्वागत करते हुए अपने पूर्व के सेवाकाल एवं विभिन्न जनपदों में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का संक्षिप्त विवरण साझा किया। इसके पश्चात उन्होंने जनपद बागेश्वर की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के अनुरूप अपनी आगामी कार्ययोजना और प्रमुख प्राथमिकताओं से अवगत कराया:
• अवैध नशे के कारोबार पर पूर्ण अंकुश: उन्होंने स्पष्ट किया कि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए और अधिक ठोस व कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
• साइबर अपराध की रोकथाम व त्वरित निस्तारण: वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने तथा व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
• सुगम यातायात व्यवस्था में सुधार: नगर एवं मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, जाम की समस्या से निजात दिलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु ठोस प्रयास किए जाएंगे।
• सशक्त बीट पुलिसिंग एवं जन-संवाद: जमीनी स्तर पर अपराध नियंत्रण और पुलिस-पब्लिक के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए बीट पुलिसिंग को सशक्त बनाया जाएगा तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में मीडिया के सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की तथा सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad