हल्द्वानी:उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2026 को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार पर्यवेक्षण, नोडल अधिकारीयों द्वारा की जा रही पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल अर्पण यदुवंशी के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार पर्यवेक्षण किया जा रहा है। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त पुलिस बल द्वारा अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की जा रही है।

ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी एवं संबंधित परीक्षा अधिकारियों द्वारा भी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन का लगातार जायजा लिया जा रहा है तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा अनियमितता की स्थिति उत्पन्न न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad