चंपावत:ग्राम फुंगर में वन महोत्सव का आयोजन: ‘वनों के संरक्षण से ही संभव है पर्यावरण और जल संरक्षण’…! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत : जिलाधिकारी मनीष कुमार के दिशा-निर्देशानुसार मंगलवार को वन विभाग चम्पावत एवं स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फुंगर में “वन महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी चम्पावत की कुशल देख-रेख में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी और स्थानीय जनमानस को प्रकृति के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने ‘वनों के संरक्षण से ही पर्यावरण एवं जल संरक्षण’ विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को समझाते हुए कहा कि हमारे अस्तित्व के लिए वनों और जल स्रोतों को बचाना बेहद अनिवार्य है।

सभी को अपने आस-पास के जंगलों को आग और अवैध कटान से सुरक्षित रखने तथा पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।

इस जागरूकता अभियान के बाद पर्यावरण संरक्षण का धरातलीय संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपे।

इस कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी चम्पावत श्री बृजमोहन टम्टा, श्री चतुर सिंह, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) चम्पावत के सोशल कोऑर्डिनेटर श्री हरीश चंद्र भट्ट सहित वन विभाग के तमाम कार्मिक उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पर्यावरण को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad