चंपावत:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत भूमलाई-खूनाबोरा में लगा जन-समस्या निवारण शिविर,सेवा पखवाड़ा: जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार 4 से 18 जुलाई तक संचालित ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड लोहाघाट की ग्राम पंचायत भूमलाई के खूनाबोरा में जन-समस्या निवारण एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने की, जबकि दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी सहित अन्य गणमान्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ा जाए।

शिविर में 24 विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई तथा मौके पर ही लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान कुल 109 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा एवं औषधि वितरण, कृषि विभाग द्वारा कृषि संबंधी जानकारी एवं उपकरण उपलब्ध कराए गए। साथ ही विभिन्न प्रमाण-पत्रों के निर्गमन, खाता-खतौनी में नाम दर्ज करने सहित अन्य जनसेवाओं का भी मौके पर निस्तारण किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों से जुड़े लगभग 25 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पेयजल, विद्युत, सड़क, पुल एवं कलवर्ट निर्माण, पौराणिक मंदिरों के सौंदर्यीकरण, विद्यालयों में फर्श निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों से संबंधित प्रार्थना-पत्र शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम पाटन-पाटनी की श्रीमती ममता ने अपने पुत्र का जन्म प्रमाण-पत्र बनाए जाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान श्री जीवन सिंह बिष्ट ने ग्राम बलाई स्थित माँ भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा दीवार निर्माण एवं ओपन जिम की स्थापना का प्रस्ताव रखा, जिस पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

ग्राम बसान की प्रधान श्रीमती राधिका देवी ने खालगड़ा-कोट-बसान मोटर मार्ग की मरम्मत एवं डामरीकरण का प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिविर में ‘अपना स्कूल, अपनी जमीन’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की पूर्व भूमि को मालिकाना हक दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की बात की गयी । इसके अतिरिक्त वर्ष 2008 से बाधित पेयजल योजना के पुनर्संचालन तथा ऋषिकेश्वर मंदिर में रेलिंग एवं टिन शेड निर्माण की मांगों पर भी सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक प्रशासन एवं सरकारी योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार ऐसे क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आगामी शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी ने कहा कि शिविरों के माध्यम से सरकार दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिन विषयों पर शासन स्तर पर निर्णय अपेक्षित होगा, उन्हें प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष रखा जाएगा।

इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मुकेश मेहराना,प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य श्री सतीश पाण्डेय, प्रदेश भाजपा मंत्री श्री निर्मल मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री गिरीश कुंवर, श्री चंद्रशेखर बगोली, श्री सचिन जोशी, उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डांगर, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad