दिनेशपुर: (उधम सिंह नगर) एसएसपी अजय गणपति का अलग अंदाज — थाना दिवस पर बंगाली समाज के लोगों से उनकी भाषा (बांग्ला) में किया जनसंवाद, समस्याएं सुनीं और मौके पर ही किया समाधान! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

एसएसपी अजय गणपति का जनहितैषी अंदाज – में “थाना दिवस” का आयोजन कर सुनी जन-‘समस्याएं,स्थानीय भाषा में जन संवाद कर जीते दिल“..

जनता की शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से हो— SSP अजय गणपति

जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने तथा शिकायतों के मौके पर ही पारदर्शी निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने थाना दिनेशपुर में आयोजित “थाना दिवस” में मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। इस दौरान एसएसपी ने दूर-दराज से आए क्षेत्रवासियों की समस्याओं को बेहद संवेदनशीलता के साथ सुना।

थाना दिवस के दौरान एसएसपी अजय गणपति का एक बेहद सुलभ और आत्मीय रूप देखने को मिला। जब ग्रामीण और बुजुर्ग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, तो एसएसपी महोदय ने उनकी अपनी स्थानीय भाषा (बांग्ला) में बातचीत कर जवाब दिया। एसएसपी को अपनी ही भाषा में बात करता देख फरियादियों की हिचक दूर हो गई और उन्होंने बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। एसएसपी के इस व्यवहार ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

जन-सुनवाई में मुख्य रूप से यातायात, नशा संबंधी शिकायतें आई जिन शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारी और उपस्थित पुलिस अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने कहा:
थाने आने वाले हर एक पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए। जनता की शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

SSP ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने थाना दिवस में बंगाली समाज के व्यक्तियों से बांग्ला भाषा में किया संवाद, समस्याओं को सुन त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad