रुद्रप्रयाग:बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति ( उत्तराखंड सरकार) रामपाल सिंह का जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचने पर अनु०मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत! मानेंद्र कुमार की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग — 20सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामपाल सिंह का जनपद पहुंचने पर अनु०मोर्चा के कार्यकताओं ने बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया। परिचयात्मक क्रम को आगे बढ़ते हुए अंग वस्त्र ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किए गए।

शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठनात्मक मजबूती, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक समसत्ता, अनुसूचित जाति समाज से जुड़े विषयों तथा क्षेत्रीय विकास सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार रूप से चर्चा हुई। जिले के सभी अनु०मोर्चे पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याएं और सुझाव राज्य मंत्री को ज्ञापित किए।

बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारीयों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा। कि प्रदेश सरकार जनहित एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनु०जाति समाज के सशक्तिकरण एवं समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने विश्वास दिलाया है। समस्याओं के समाधान हेतु व प्राप्त सुझाव पर संबंधित विभागों से संपर्क करके समाधान निराकरण हेतु आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने अनु०मोर्चे के आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार धन्यवाद व्यक्त किया।

इस शुभ अवसर पर अनु०मोर्चे के जिला अध्यक्ष हर्ष लाल, जिला महामंत्री देवेंद्र प्रसाद, अमित लाल टम्टा, महिला मोर्चा रुद्रप्रयाग की जिला महामंत्री सुषमा देवी, अनु०मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दलजीत लाल, जिला मंत्री अनिल लाल, कोषाध्यक्ष गौरव सुप्रियाल, कार्यालय प्रभारी सुनील टम्टा आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad