हल्द्वानी:भारत निर्वाचन आयोग के तीन सदस्यीय दल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की,फोटोयुक्त प्रपत्रों के वितरण में तेजी लाने तथा छूटे मतदाताओं को जोड़ने के दिए निर्देश! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी +भारत निर्वाचन आयोग के तीन सदस्यीय दल ने शुक्रवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में जनपद नैनीताल में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण एवं फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

आयोग के दल में अनुभाग अधिकारी चंद्र मोहन, सहायक अनुभाग अधिकारी शमीक मुखर्जी तथा आयुष कुमार शामिल रहे। उन्होंने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर विभिन्न कार्यों का आकलन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान आयोग के दल ने अधिकारियों को फोटोयुक्त प्रपत्रों के वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनिरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

तीन सदस्यीय दल ने अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी, समस्त उप जिलाधिकारियों, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों से कहा कि उनके क्षेत्र में यदि कोई पात्र मतदाता अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो उसका फॉर्म-6 भरवाकर शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। साथ ही प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराई जाए।

दल ने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देशित किया कि फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्रों से संबंधित कार्यों के साथ-साथ छूटे हुए मतदाताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सुपरवाइजरों एवं बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा फोटो युक्त प्रपत्र वितरण कार्य का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

आयोग के अधिकारियों ने कहा कि जनपद में मतदाता सूची से संबंधित सभी त्रुटियों एवं कमियों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। सभी सूचनाओं का समय पर संकलन कर निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराया जाए।

समीक्षा बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, उपजिलाधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार, उपजिलाधिकारी धारी अनुराग आर्य, तहसीलदार कालाढूंगी पूजा शर्मा, तहसीलदार रामनगर मनीषा मार्कुना, समस्त एआरओ, बीएलओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad