रुद्रप्रयाग: चोपता हजारों की संख्या में ग्राम सभाओं से ग्रामीणों का आवागमन, आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है?

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग +विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत तल्लानागपुर क्षेत्र का केंद्र बिंदु बाजार चोपता कई ग्राम सभाओं से कनेक्ट है । जहां पर रोजाना हजारों की संख्या में सभी ग्राम सभाओं से ग्रामीणों का आवागमन होता रहता है। पर आज भी कई मूलभूत सुविधाओं व्यवस्थाओं संसाधन से वंचित है।
जनपद रुद्रप्रयाग के तल्लानागपुर क्षेत्र में स्थित चोपता मार्केट वर्षों से स्थानीय जनजीवन की धड़कन बना हुआ है। यह बाजार आसपास के अनेक गाँवों के लोगों के लिए व्यापार, रोजगार और सामाजिक संपर्क का प्रमुख केंद्र है। यहाँ प्रतिदिन ग्रामीण अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएँ खरीदने आते हैं, वहीं स्थानीय व्यापारी अपनी सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति देते हैं।
चोपता मार्केट की सबसे बड़ी विशेषता इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह क्षेत्र के कई गाँवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसके कारण लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। कृषि, बागवानी और स्थानीय उत्पादों का लेन-देन भी इस बाजार के माध्यम से होता है, जिससे ग्रामीणों को अपनी उपज बेचने और आवश्यक सामान खरीदने में सुविधा मिलती है।
यह बाजार केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी केंद्र है। स्थानीय लोग यहाँ मिलते हैं, विचारों का आदान-प्रदान करते हैं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हैं। पर्व-त्योहारों और विशेष अवसरों पर बाजार की रौनक और भी बढ़ जाती है।यदि चोपता मार्केट में आधुनिक सुविधाएँ, बेहतर पार्किंग, स्वच्छता, सुलभ शौचालय यातायात व्यवस्था, डिग्री कॉलेज,और स्थानीय उत्पादों के लिए विशेष विपणन व्यवस्था विकसित की जाए, तो यह तल्लानागपुर ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास का एक सशक्त केंद्र बन सकता है। साथ ही साथ यहां चांदधार स्थल पर तल्लानागपुर औद्योगिक विकास एवं कृषि पर्यटन एवं महोत्सव का भी हर सालमें एक बार भव्य आयोजन किया जाता है। निस्संदेह, चोपता मार्केट तल्लानागपुर की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र बिंदु है। इसके विकास से पूरे क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार यहां पर विकास के लिए प्रयत्नशील है। ताकि यहां पर मूलभूत सुविधाओं का आम जनमानस को लाभ मिल सके। चोपता वार्ड से जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी के नेतृत्व में समस्त जनप्रतिनिधियों का एक शीर्ष मंडल ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा से मुलाकात की और बताया। कई सालों से तल्ला नागपुर क्षेत्र चोपता बाजार मूलभूत समस्याओं से वंचित है। उन्होंने समस्याओं से संबंधित पत्र के माध्यम से अवगत कराया। कि तल्लानागपुर चोपता में अधूरा पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण कार्य, चोपता बाजार में स्वीकृत पार्किंग निर्माण, तल्लानागपुर पेयजल फेस 2का अधूरा निर्माण कार्य, तल्लानागपुर तुंगनाथ पेयजल योजना का पुन गर्ठन जिला पंचायत सदस्य ने कहा अगर इन समस्याओं का समाधान 15 दिनों के अंदर नहीं किया जाता है तो हम सभी जनप्रतिनिधि आमरण अनशन पर बैठेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad