भवाली:( नैनीताल) कैंचीधाम मेले की तैयारियों का कुमाऊं आयुक्त व आईजी ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश!! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

कैंचीधाम/नैनीताल, 14 जून )।

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत व आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने कल (आज )सोमवार 15 जून को कैंचीधाम में स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कैंचीधाम मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवाली सैनिटोरियम बाईपास क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने भीमताल खुटानी में पार्किंग व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा भीमताल विकास खंड पार्किंग और शटल सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद श्रद्धालुओं एवं आमजन से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि 15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैंची धाम मेला रहेगा सीसीटीवी के नजरों में -कुमाऊं आयुक्त
इसके उपरांत आयुक्त ने कैंचीधाम मंदिर परिषद के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र की सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आयुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

निरीक्षण में एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक, एसडीएम धारी अनुराग आर्य, आरटीओ गुरदेव सिंह सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad