रानीखेत:’विश्व साइकिलिंग दिवस’ “गूंजी फिटनेस की अलख,” 41 साइकिल चालकों ने लिया हिस्सा!! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

‘आयोजन में 9 वर्ष से लेकर 54 वर्ष तक की आयु के कुल 41 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया’..

रानीखेत। विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब द्वारा उत्तराखंड साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित साइक्लिंग रैली (फन राइड) में युवाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन में 9 वर्ष से लेकर 54 वर्ष तक की आयु के कुल 41 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रैली का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा बढ़ते डिजिटल स्क्रीन समय से दूरी बनाकर सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रतिभागियों का उत्साह पूरे आयोजन के दौरान देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मनीषा महादिक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी उपस्थित रहे।

रैली को रानीखेत क्लब से रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब के अध्यक्ष एवं पर्वतारोही सुमित गोयल तथा अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 15.5 किलोमीटर और 11 किलोमीटर के दो वर्ग निर्धारित किए गए थे।

सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर और राजकीय चिकित्सालय रानीखेत का विशेष सहयोग रहा।

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में ज़िया खान, अनिल गोयल, जीवन कुवार्बी, सी.एस. जैन, गौरव पांडेय और एस.एस. फर्त्याल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं सचिव देवांशु साह, कोषाध्यक्ष अरविंद साह और उपाध्यक्ष विवेक पांडे सहित क्लब के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

यह आयोजन केवल एक साइक्लिंग रैली नहीं बल्कि स्वस्थ, जागरूक और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार समाज के निर्माण का प्रेरणादायी संदेश बनकर उभरा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad