रानीखेत+विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ के विकास कार्यों को धरातल पर उतारा!! : प्रमोद नैनवाल भाजपा विधायक ✍️संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत : स्वर्गीय गोविंद सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय में विगत दिवस क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल में एनआईसीयू मशीन का उद्घाटन किया था। जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग प्रारंभ हो गई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक करन मेहरा ने आरोप लगाया कि यह मशीन पुरानी थी और इसका उद्घाटन कर विधायक नैनवाल वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पलटवार करते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल ने कहा कि पूर्व विधायक अपना मानसिक संतुलन को बैठे हैं। वह क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो मे अवरोध पैदा करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि विगत दिनों क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल ने नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में नवजात शिशुओ के लिए एनआईसीयू का लोकार्पण किया था। जिस पर कांग्रेस के पूर्व विधायक करन मेहरा ने कहां की यह मशीन काफी पुरानी है। क्षेत्रीय विधायक आम जनता को गुमराह कर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि उन्हें रानीखेत विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न गंभीर समस्याओं के लिए धरातल पर काम करना चाहिए। वही पलटवार करते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पूर्व विधायक क्षेत्र के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। उनके द्वारा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री के सहयोग से पेयजल, सड़क सहित 200 करोड़ के विभिन्न कार्यों को धरातल पर उतारा है। उन्होंने पूर्व विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह सिर्फ रिबन ही नहीं काटते बल्कि विकास कार्यों को गति भी दे रहे हैं। जिसे पूर्व विधायक पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विकास के कार्यों सरहाना न कर अवरोध पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने चार वर्ष के कार्यकाल कई जनहित कार्यों को धरातल पर उतारा है। जबकि पूर्व विधायक बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कितने विकास कार्यों को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad