‘मृत्यु का के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है उसकी पुत्री रिमझिम जब ड्यूटी से लौटते समय सड़क में गिर गई तो उसे नजदीकी किसी अस्पताल में नहीं ले जाया गया?..


लालकुआं: मोटाहल्दू “मदरसन कंपनी”युवती की मौत मैं नया मोड़, कोतवाली पहुंचे परिजन, लगाए गंभीर आरोप, निकटतम अस्पताल में क्यों नहीं ले जाया गया? मदरसन कंपनी से निकलते हुए सड़क में मूर्छित होकर गिरी युवती की मौत पर परिजनों ने षड्यंत्र का संदेह जाहिर करते हुए समय पर इलाज न देने का फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाया है।
मृतका युवती रिमझिम के पिता मनोहर लाल द्वारा स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री रिमझिम जब ड्यूटी से लौटते समय सड़क में गिर गई तो उसे नजदीकी किसी अस्पताल में नहीं ले जाया गया, जब तक वह अस्पताल पहुंची तब तक देर हो चुकी थी, फैक्ट्री प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही बरती, साथ ही उनका यह भी संदेह है कि युवती से संभवतः जबरन काम कराया गया होगा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई होगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि तहरीर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों मोटाहल्दू के मदरसन कंपनी से ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर बाहर निकल कर बस में बैठने को जा रही युवती अचानक गस खाकर सड़क में गिर गई, जिसे कंपनी के स्टाफ द्वारा एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लाल कुआं में स्थित मोटाहल्दू मदरसन कंपनी में कार्यरत 21 वर्षीय युवती रिमझिम पुत्री मनोहर लाल जो कि ईसाई नगर नंबर वन लामाचौड़ हल्द्वानी की निवासी है। शनिवार की दोपहर को 2 बजे अपनी ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर कार्ड पंच करने के बाद मुख्य द्वार से बाहर निकल कर सड़क से बस में बैठने को अन्य साथी कर्मचारियों के साथ जा रही थी कि अचानक गस खाकर बीच सड़क में गिर पड़ी, जिसे अन्य साथी महिला श्रमिकों ने उठाया तथा कंपनी की गाड़ी से तुरंत ही डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।