टनकपुर: (चंपावत)पूर्णागिरि यात्रा एवं आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, में डिजास्टर रिलीफ सेंटर निर्माण हेतु भूमि चिन्हीकरण शुरू!! (पार्ट- 1)✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

“जिलाधिकारी मनीष कुमार टनकपुर क्षेत्र में प्रस्तावित डिजास्टर रिलीफ सेंटर के निर्माण हेतु उपयुक्त एवं पर्याप्त भूमि के चिन्हीकरण के उद्देश्य से ग्राम नायकगोंठ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए”…

टनकपुर: (चंपावत) जनपद में आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने टनकपुर क्षेत्र में प्रस्तावित डिजास्टर रिलीफ सेंटर के निर्माण हेतु उपयुक्त एवं पर्याप्त भूमि के चिन्हीकरण के उद्देश्य से ग्राम नायकगोंठ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, सुरक्षा मानकों एवं आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों की दृष्टि से भूमि की उपयोगिता का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रस्तावित डिजास्टर रिलीफ सेंटर भविष्य में जनपद की आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विशेष रूप से पूर्णागिरि यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यह सेंटर राहत, बचाव एवं त्वरित प्रतिक्रिया के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय एवं सीमांत जनपद होने के कारण चम्पावत में प्राकृतिक आपदाओं की संभावनाओं को देखते हुए पूर्व तैयारी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजास्टर रिलीफ सेंटर स्थापित होने से आपदा के समय राहत सामग्री के भंडारण, बचाव दलों की तैनाती तथा प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारीयों को भूमि चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारा जा सके।

इस अवसर पर तहसीलदार पिंकी आर्य सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad