चम्पावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी सौगात: भिंगराड़ा मंदिर सील के सौन्दर्यकरण हेतु अवशेष ₹29.70 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान! (पार्ट -२)✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत +जनपद के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट अंतर्गत धार्मिक एवं पर्यटन महत्व के भिंगराड़ा मंदिर सील के सौन्दर्यकरण कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी सौगात दी है।

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत “भिंगराड़ा मंदिर सील का सौन्दर्यकरण” योजना हेतु कुल ₹74.25 लाख की स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष अवशेष ₹29.70 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी की इस स्वीकृति से क्षेत्र में अपेक्षित सौन्दर्यकरण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का विकास, आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं तथा क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के कार्य किए जाएंगे।

भिंगराड़ा मंदिर सील क्षेत्र धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी विशेष पहचान रखता है। ऐसे में इस सौन्दर्यकरण कार्य से न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित होने की भी संभावना है।…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों में धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों के विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी क्रम में चम्पावत जनपद में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति देकर क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad