मुखानी: [नैनीताल]पुलिस टीम ने किया शातिर इंटर-स्टेट नकबजन गैंग का खुलासा,चोरी के करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार, गैंग के दो अन्य सदस्य कर्नाटक पुलिस की गिरफ्त में# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं के अनावरण तथा इनमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री सुशील जोशी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुखानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।

मुखानी टीम पुलिस ने एक शातिर इंटर-स्टेट नकबजन गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के एक सदस्य को चोरी के करीब ₹2.50 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ एवं जांच में गैंग द्वारा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं कर्नाटक सहित चार राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना प्रकाश में आया है।

मुखानी क्षेत्र में चोरी की घटना का अनावरण

31.08. को वादी श्री नवीन पनेरु पुत्र श्री ईश्वरी दत्त पनेरु, निवासी नियर बुद्ध बाजार, लालपुर नायक, गोविन्दपुर गढ़वाल, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली मुखानी में FIR No. 137/2026, धारा 305(A)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना 27.08.2026 से 30.08.2026 के मध्य की है, जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी की गई थी।

घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया तथा सुरागरसी-पतारसी करते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए।

पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर 21.09.2026 को ग्रिनवुड ग्लोबल स्कूल के से अभियुक्त तारिक फहीम पुत्र मौ0 सलीम, निवासी ग्राम अकरौली, थाना बनियाठेर, जिला सम्भल, उत्तर प्रदेश, उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए 02 पीली धातु की चैन, 02 पीली धातु के टॉप्स एवं 02 सफेद धातु की पायल, कुल अनुमानित कीमत ₹2,50,000/- बरामद हुई।

पूछताछ में सामने आया शातिर इंटर-स्टेट गैंग

पूछताछ में अभियुक्त तारिक फहीम ने बताया कि उसने अपने साथी कदीर पुत्र छोटे खाँ एवं जफर पुत्र तौफीक, दोनों निवासी ग्राम अकरौली, थाना बनियाठेर, जिला सम्भल, उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर रक्षाबंधन की रात मुखानी क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी की थी।

चोरी के माल को तीनों ने आपस में बांट लिया था। अभियुक्त तारिक फहीम अपने हिस्से में आए आभूषणों को बेचने के लिए हल्द्वानी आया था, जहां पुलिस टीम ने उसे चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

चार राज्यों में वारदातों को अंजाम दे चुका है गैंग

  • कर्नाटक के उडुपी
  • पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद
  • उत्तर प्रदेश के बनियाठेर
  • उत्तराखंड के मुखानी, नैनीताल

क्षेत्रों में चोरी/नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है।

गैंग के अन्य दो सदस्य कदीर एवं जफर के संबंध में जानकारी मिली है कि उन्हें कर्नाटक पुलिस द्वारा हाल ही में अन्य आपराधिक प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तों के संबंध में संबंधित पुलिस से आवश्यक जानकारी एवं आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट कार्य के उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा टीम के लिए ₹1,500/- के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है। साथ ही टीम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्य को पृथक रूप से एसएसपी नैनीताल द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त

तारिक फहीम पुत्र मौ0 सलीम निवासी ग्राम अकरौली, थाना बनियाठेर, जिला सम्भल, उत्तर प्रदेश
उम्र – 45 वर्ष

प्रकाश में आए सह-अभियुक्त

1. कदीर पुत्र छोटे खाँ, निवासी ग्राम अकरौली, थाना बनियाठेर, जिला सम्भल, उ0प्र0
2. जफर पुत्र तौफीक, निवासी ग्राम अकरौली, थाना बनियाठेर, जिला सम्भल, उ0प्र0

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 दीपा भट्ट, चौकी प्रभारी RTO, कोतवाली मुखानी
  2. उ0नि0 सुनील गोस्वामी, कोतवाली मुखानी
  3. का0 सुनील आर्य, कोतवाली मुखानी
  4. का0 बलवंत सिंह, कोतवाली मुखानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad